Site icon Samagra Bharat News website

पिछले 24 घंटे में मिले 35 हजार से अधिक कोरोना के नए केस, रिकवरी रेट 97.40 प्रतिशत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9अगस्त। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कभी गिरावट तो कभी उछाल देखने को मिल रही है। बीते दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिली थी लेकिन आज फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़े को जारी कर दिया गया है।
नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 35,499 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. अबतक 3,10,15,844 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 4,02,188 एक्टिव मामले हैं. अबतक कोरोना संक्रमण से 4,26,290 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी रेट 97.40 प्रतिशत हो चुकी है।

बता दें कि केरल से प्रतिदिन बीते सप्ताह से 20 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले देखने को मिल रहे हैं. वहीं केरल, हिमाचल प्रदेश सहित 8 जिलों में कोरोना का R-Value 1 प्रतिशत से ज्यादा है।

Exit mobile version