Site icon Samagra Bharat News website

23 अगस्त से भुवनेश्वर में श्रद्धालु धार्मिक स्थल में कर सकेंगे पूजा- प्रार्थना

समग्र समाचार सेवा
भुवनेश्वर, 10अगस्त। कोविड-19 की तीसरी लहर के आशंका के बीच ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 23 अगस्त से मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर समेत सभी धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोले जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, इस दौरान कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ ही सभी बचाव नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा. भुवनेश्वर नगर निगम की ओर से जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

निगम ने शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान संबंधित पक्षकारों से विचार-विमर्श किया था. अधिसूचना के मुताबिक, श्रद्धालुओं को किसी भी मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और उन्हें उचित दूरी बनाते हुए ही दर्शन करने होंगे. साथ ही मंदिरों में प्रसाद वितरण पर भी रोक रहेगी।
इसके मुताबिक, भगवान लिंगराज मंदिर में 100 लोगों के एकत्र होने की अनुमति रहेगी, जबकि अन्य सभी मंदिरों, मस्जिदों, गिरिजाघरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर 25 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे।

Exit mobile version