Site icon Samagra Bharat News website

पिछले 24 घंटे में मिले 38 हजार नए कोरोना मामले, रिकवरी रेट भी बढ़कर हुआ 97.45 प्रतिशत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11अगस्त। भारत में कोरोना की दूसरी लहर का असर भले ही कम हो गया हो, लेकिन तीसरी लहर का खतरा बराबर बना हुआ है। हालांकि पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 38,353 मामले दर्ज किए हैं। रिकवरी रेट भी बढ़कर 97.45 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में फिलहाल कोरोना के 3,46,351 एक्टिव मामले हैं, 140 दिनों में ये सबसे कम एक्टिव केस हैं।

देश में कोरोना के कुल 3,12,20,981 मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 40,013 कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश का साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट अभी 5 प्रतिशत से नीचे हैं। देश की वर्तमान सकारात्मकता दर 2.34% है। हालांकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 16 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे ही बना हुआ है वर्तमान में यह 2.16% है।

कोरोना की टेस्टिंग की बात करें तो देशभर में अब तक कुल 48.50 करोड़ परीक्षण किए गए हैं। देश में टीकाकरण का काम भी तेजी से हो रहा है। भारत में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिसमें 11 करोड़ लोग टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं। देश की 8.3 प्रतिशत जनसंख्या को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

Exit mobile version