समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 अगस्त। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती है। बॉलीवुड में कदम नहीं रखने के बात भी उनकी फैन फॉलोईंग किसी स्टार से कम नही है। वह आए दिन अपनी फीलिंग्स, तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं जिसका उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार करते रहते है। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी बोल्ड अदाएं दिखाई हैं।
त्रिशाला दत्त ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो समुद्र के बीचों-बीच क्रूज पर सैर करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ऑरेंज मोनॉकिनी पहनी है। हवा के झोके के साथ उनके बाल भी उड़ रहे हैं। वहीं वो धूप से अपने चेहरे को बचाने के लिए माथे पर हाथ रखे हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर लोग उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।
