Site icon Samagra Bharat News website

जिंदा बंदर को निवाला बनाना इस अजगर को पड़ा भारी, हुआ बेहाश…

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 अगस्त। नदी किनारे अजगर एक पूरे बंदर को निगल गया. अजगर ने एक पूरे बंदर को अपना निवाला तो बना लिया, लेकिन इसके बाद अजगर खुद मुसीबत में फंस गया. पूरे बंदर को निगलने के बाद उसकी जान पर बन आई. बंदर को वह पचा नहीं पाया और कुछ ही देर में बेहाल हो गया. इसके बाद जो हुआ, ऐसा आमतौर पर नहीं होता है।
ये मामला गुजरात के वड़ोदरा शहर के पास एक नदी के किनारे की है. नदी किनारे एक 11 फुट के अजगर ने एक बंदर को निगल लिया, लेकिन फिर मुसीबत में फंस गया. अजगर द्वारा बंदर को निगले जाने की सूचना वन विभाग दी गई. वन्यजीव बचावकर्मी शैलेष रावल ने बताया कि वडोदरा के निकट वसना-कोटारिया गांव के पास से गुजरने वाली छोटी नदी के पास ग्रामीणों ने सात अगस्त को इस अजगर को देखा और कारेलीबाग रेंज के वन कार्यालय को सूचना दी।
वन्यजीव बचावकर्मी रावल ने बताया, ‘‘कुछ प्रयास के बाद हमारी टीम अजगर को पकड़ने में सफल रही और और हम इसे कारेलीबाग के बचाव केंद्र लेकर आए. बाद में अजगर ने छोटे बंदर को उगल दिया.’’ अजगर अब भी निगरानी में है और उसे पशु चिकित्सकों द्वारा पूरी तरह से स्वस्थ बताने के बाद ही जंगल में छोड़ा जाएगा. वन अधिकारी उसे बचाव केंद्र ले गए और उसकी जान बचाई।

Exit mobile version