Samagra Bharat News website

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मोदी सरकार ने दिया एक साल का सेवा विस्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 अगस्त। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मोदी सरकार ने एक साल तक सेवा विस्तार दिया है जिसके तहत अब वह अपने पद पर बने रहेंगे। बता दें कि भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त 2021 को समाप्त होने वाला था।
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अगस्त 2019 में वे केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर नियुक्त किए गए थे।
ऊर्जा सचिव रहे अजय भल्ला की बात की जाए तो गृह सचिव की जिम्मेदारी संभालने से पहले वो गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) थे। वहीं कोरोना महामारी  के दौरान अजय कुमार भल्ला ने अपने काम को सही तरीके से निभाया है।

बता दें कि साल 2020 में भी मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल 30 नवंबर 2020 से आगे बढ़ा कर 22 अगस्त 2021 तक कर दिया था।

Exit mobile version