Site icon Samagra Bharat News website

फिलीपींस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी..

समग्र समाचार सेवा
मनीला,12 अगस्त। फिलीपींस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है, जिसका केंद्र पोंडागुइटान से 63 किलोमीटर पूरब में बताया गया है। फिलीपींस इंस्टीट्यूट आफ वोल्कैनोलाजी एंड सीस्मोलाजी ने कहा कि भूकंप से नुकसान और बाद के झटके आने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार सुबह 11:16 बजे भूकंप के झटके लगे।

यूएसडीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र 65.6 किलोमीटर जमीन के नीचे था। भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी वार्निग सिस्टम ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। वहीं, अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस ने कहा कि इस भूकंप के चलते उसके पश्चिमी तट पर सुनामी का खतरा नहीं है। हवाई ने भी सुनामी के खतरे की संभावना को खारिज किया है।

भूकंप के कारण अभी तक किसी भी रूप में जानमाल की क्षति की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

Exit mobile version