Site icon Samagra Bharat News website

10वीं पास भारतीय डाक में डायरेक्ट पा सकते है नौकरी, जल्द करें आवेदन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14अगस्त। भारतीय डाक में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। इसके लिए भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम डेट 19 अगस्त है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://telanganapostalcircle.in/gdsonlinec3p8/Registration_A.aspx पर क्लिक करके भी इन पदों (India Post GDS Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://appost.in/gdsonline/Home.aspx के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (India Post GDS Recruitment 2021) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (India Post GDS Recruitment 2021) प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2357 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Exit mobile version