Site icon Samagra Bharat News website

75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर राष्ट्रपति कोविंद ने देश को किया संबोधित, बोले- अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें मां-बाप

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14अगस्त। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को कहा कि कई पीढ़ियों के ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हमारी आज़ादी का सपना साकार हुआ था. उन सभी ने त्याग व बलिदान के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किए. मैं उन सभी अमर सेनानियों की पावन स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, “देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को स्वाधीनता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और उल्लास का दिन है. इस वर्ष के स्वाधीनता दिवस का विशेष महत्व है क्योंकि इसी वर्ष से हम सब अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।”

राष्ट्रपति ने हाल ही में संपन्न टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर कहा कि उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने कहा, “मैं हर माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें और अपनी बेटियों को भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।

इसके अलावा राष्ट्रपति ने कहा कि हालांकि महामारी की तीव्रता में कमी आई है लेकिन कोरोना-वायरस का प्रभाव अभी समाप्त नहीं हुआ है. हर तरह के जोखिम उठाते हुए, हमारे डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशासकों और अन्य कोरोना योद्धाओं के प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया जा रहा है।

Exit mobile version