Site icon Samagra Bharat News website

असम: कांग्रेस पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

समग्र समाचार सेवा
गुवाहाटी, 16अगस्त। असम में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां असम इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी से किनारा कर लिया है। बता दें कि उन्होंने पहले तो पार्टी के व्हाट्सऐप ग्रुप को छोड़ा। इसके बाद ट्विटर से उन्होंने अपने बायों को बदल दिया है। यहां उन्होंने खुद को पूर्व कांग्रेस नेता बताया है।

बता दें कि सुष्मित देव ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बता दें कि वे पार्टी से लंबे समय से नाराज चल रही थी। असम विधानसभा चुनाव के दौरान कई बार उनकी नाराजगी की खबर सामने आई थी।

बता दें कि उन्होंने असम विधानसभा चुनाव के दौरान सीट बंटवारे को लेकर पार्टी से अपनी नाराजगी जाहिर की थी। ऐसे में अब उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है जो कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका लगा है।

Exit mobile version