Site icon Samagra Bharat News website

पिछलें 24 घंटे में मिलें 32 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित, 417 लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16अगस्त। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कभी गिरावट तो कभी उछाल देखने को मिल रही है. बीते दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिली थी लेकिन आज फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज की गई है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़े को जारी कर दिया गया है।

नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 32,937 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और 417 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इसी दौरान 35,909 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. अबतक 3,13,02,345 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 3,81,947 एक्टिव मामले हैं और अबतक कोरोना संक्रमण से 4,30,254 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस बीच मुंबई में कोरोना संक्रमित के डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत का पहला मामला दर्ज किया जा चुका है। वहीं कर्नाटक में बीते 5 दिनों में 200 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Exit mobile version