Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पारसी नववर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी बधाई

Uttar Pradesh, March 14 (ANI): President Ram Nath Kovind addresses Vanvasi Samagam at Seva Kunj Ashram, in Sonbhadra on Sunday. (ANI Photo)

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16अगस्त। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने पारसी नववर्ष की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी है।

अपने संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा, “पारसी नववर्ष के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे पारसी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

इस देश के सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन में पारसी समुदाय का अतुलनीय योगदान है। उनकी जीवनशैली, कार्यशैली और अपनी संस्कृति के संरक्षण के प्रति उनका अटूट समर्पण देशवासियों के जेहन में पारसी समुदाय के प्रति प्रशंसा की भावना जगाता है। पारसी समाज द्वारा मनाया जाने वाला यह वार्षिक उत्सव उनके और हम सभी के लिए हर्ष व उल्लास का अवसर है।

पारसी नववर्ष का यह पर्व हम सभी के जीवन में एकता, समृद्धि व खुशियां लाए और नागरिकों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे।”

Exit mobile version