Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अगस्त को टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेल में भाग लेने जा रहे भारतीय दलों के साथ करेंगे बातचीत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16अगस्त। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 अगस्त को सुबह 11 बजे टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेल में भाग लेने वाले भारतीय पैरा-एथलीट दल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे।

9 खेल विधाओं के 54 पैरा-एथलीट राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए टोक्यो जाएंगे। यह पैरालंपिक खेलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। केंद्रीय खेल मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version