Site icon Samagra Bharat News website

SBI ग्राहकों को दे रहा शानदार ऑफर, कार लोन और गोल्ड लोन पर दे रहा अतिरिक्त छूट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16अगस्त। आजादी के 75वें वर्ष को ‘अमृत महोत्सव’ के मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को खास तोहफा देने का ऐलान किया है। जी हां बैंक कार लोन और गोल्ड लोन पर खास ऑफर दे रहा है। आइए जानते हैं कि इन ऑफर्स के जरिए क्या-क्या लाभ मिलेगा।

हाल ही में बैंक की तरफ से होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस नहीं लेने का फैसला किया गया था। अब बैंक ने कहा है कि कार लोन पर भी प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी। कस्टमर अपने कार लोन के लिए 90% तक ऑन रोड फाइनेंसिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप SBI योनो एप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कार लोन पर 25 बीपीएस की अतिरिक्त छूट मिलेगी। ऐसे में अगर एसीबीआई योनो एप का ग्राहक नई कार खरीदना चाहता है तो उसे कम से कम 7.5% प्रतिवर्ष ब्याज देना होगा।

गोल्ड लोन पर क्या हैं ऑफर्स

अगर कोई एसबीआई ग्राहक गोल्ड लोन लेता है तो उसे अब 75 बीपीएस की छूट मिलेगी। बैंक की इस कटौती के बाद अब गोल्ड लोन के लिए 7.5% ब्याज का भुगतान करना होगा। वहीं, योनो एप के ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी।

इसके अलावा बैंक पर्सनल और पेंशन लोन कस्टमर्स को भी प्रोसेसिंग फीस पर 100% की छूट का ऐलान किया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रिटेल और डिजिटल बैंकिंग सेक्टर के एमडी सी एस सेट्टी ने कहा, ‘त्योहारों के सीजन शुरू होने से पहले हम अपने ग्राहकों के लिए रिटेल लोन पर कई तरह के ऑफर लाए हैं। हमें उम्मीद है इन ऑफर्स के जरिए हमारे ग्राहक ज्यादा बचत कर पाएंगे और यह उनके त्योहारों की खुशी को दोगुना कर देगा। हम हमेशा से ही अपने ग्राहकों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाते हैं।’

Exit mobile version