Site icon Samagra Bharat News website

जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने  पर बंगाली महासभा उत्तराखण्ड ने सीएम धामी का जताया आभार

समग्र समाचार सेवा
देहरादून , 17 अगस्त।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में कैबिनेट मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय एवं विधायक श्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बंगाली महासभा के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद उधमसिंह नगर में विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द  के लिये उनका आभार व्यक्त किया। बंगाली समुदाय की प्रमुख मांग थी कि विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटा दिया जाय जिसकी वे वर्षों से मांग कर रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, बंगाली महासभा से कार्तिक राय, संजय बाचाड, देवु मण्डल, योगेन्द्र रावत, लिलिमा, मोहित बिष्ट, दयानंद तिवारी, अजय  कठायत, हरजीत कम्बोज, मीनाक्षी बिस्वास, प्रसांत मण्डल, अशोक माली, परिमल, पंकज बसु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version