Site icon Samagra Bharat News website

सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल होंगे मुख्यमंत्री पद के दावेदार

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 17अगस्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आखिर लम्बे समय के बाद उत्तराखंड में अपने पार्टी से सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा कर ही दी है। जिसके मुताबिक कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल देवभुमि में सीएम पद के दावेदार होंगे।
इस दौरान सीएम ने कोठियाल की उपलब्धियों के बारे में भी बात की। केजरीवाल ने कोठियाल को भोले का फौजी भी बताया और कहा कि उन्होंने आपदा के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्यों बखूबी अंजाम दिया।

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं सभी राजनीतिक दल ने अपने अपने स्तर पर जनता को लुभाने का काम शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी भी दिल्ली के बाद उत्तराखंड में अपने पांव जमाने का जुगाड़ कर रही है। जिसके लिए सीएम अरविंद केजरीवाल बार-बार उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। आज केजरीवाल सुबह दून पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

सीएम केजरीवाल ने सीएम पद का दावेदार घोषित करने के साथ ही उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा भी की।
बता दें कि इससे पहले सीएम केजरीवाल ने उत्तराखंड और गोवा में मुफ्त बिजली की भी घोषणा कर चुके हैं।

Exit mobile version