Site icon Samagra Bharat News website

मुश्किल में फंसे केरल के पू्र्व CM ओमन चंडी और केसी वेणुगोपाल, यौन उत्पीड़न के मामलें में सीबीआई ने दर्ज एफआईआर

समग्र समाचार सेवा
तिरुवनंतपुरम, 17अगस्त। सीबीआई ने आज मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल, केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी, कांग्रेस सांसद अदूर प्रकाश, हिबी ईडन और कांग्रेस विधायक एपी अनिल कुमार के खिलाफ कथित यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है। बता दें कि सौर घोटाला मामले में एक महिला उद्यमी ने उन पर यह आरोप लगाया हैं।

एफआईआर में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्लाकुट्टी का भी नाम है। सीबीआई ने तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई की तिरुवनंतपुरम इकाई मामले की जांच कर रही है। इससे पहले राज्य सरकार ने मामले सीबीआई को सौंपे थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सौर परियोजनाओं के बारें में जब उन्हें जानकारी देने गई थी तो उनका रेप किया गया। आरोपियों ने ज्यादातर मंत्रियों के आधिकारिक आवासों, विधायक छात्रावासों और होटल के कमरों में उन्हें अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। पुलिस ने इनके खिलाफ 2018 में केस दर्ज किया था।

Exit mobile version