Site icon Samagra Bharat News website

तमिलनाडु में राज्यसभा के लिए उप चुनाव 13 सितंबर को

समग्र समाचार सेवा
नयी दिल्ली, 17 अगस्त। तमिलनाडु से खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 13 सितंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को दी।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु से राज्यसभा की सीट इस साल 23 मार्च को द्रमुक के मौजूदा सदस्य एम मोहम्मदजान के निधन से खाली हुई थी।

आयोग ने बयान में बताया कि उपचुनाव 13 सितंबर को होगा। वैसे मोहम्मदजान का कार्यकाल 24 जुलाई 2025 को समाप्त हो रहा था।

आयोग के मुताबिक उपचुनाव के लिए 24 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी।

Exit mobile version