Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के दैनिक मामलों में उतार- चढ़ाव के बीच आज मिले सबसे कम संक्रमित

Covid 19 Update - 10,197 new patients of Corona found on Tuesday, 301 people died

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17अगस्त। देश को कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव के बीच आज संक्रमण से राहत की खबर सामने आई है। जी हां आज 154 दिन में सबसे कम मामलें सामने आए है। मंगलवार को बीते 24 घंटों में कोरोना के 25,166 नए केस दर्ज किए गए हैं, जो बीते 154 दिनों का सबसे कम आंकड़ा है। इन आंकड़ो के बाद एक्टिव केसों का प्रतिशत भी घटकर 1.15 फीसदी ही रह गया है जिसके बाद अब एक्टिव केसों की संख्या भी अब 3,69,846 ही रह गई है, जो बीते 146 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। रिकवरी रेट की बात करें तो वह भी लगातार सुधरता जा रहा है। फिलहाल देश में कोरोना का रिकवरी रेट 97.51% है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।

इसके अलावा भारत में 3,14,48,754 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। यही नहीं बीते 24 घंटे में ही 36,830 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। वैक्सीनेशन की रफ्तार भी अब एक बार फिर से तेज हो गई है। बीते 24 घंटों में 88.13 लाख वैक्सीन डोज दी गई हैं। जो किसी एक दिन में टीकाकरण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
अप्रैल और मई में कोरोना की दूसरी लहर के पीक के मुकाबले देखें तो अब हालात काफी अच्छे हैं। उस दौरान महज एक दिन में ही नए केसों का आंकड़ा 3 से 4 लाख तक पहुंच गया था।
इसके अलावा कुछ राज्यों को छोड़ दे तो देश में कई स्थानों पर कोरोना के मामलें ना के बराबर है। इतना ही नही उत्तर प्रदेश के कई जिलें तो अब कोरोना मुक्त हो चुके है।

Exit mobile version