Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक-2021 में हस्ताक्षर किए

समग्र समाचार सेवा

रायपुर, 18अगस्त।  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक-2021 में हस्ताक्षर किए। इसके तहत् छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 क्र. 13 सन् 2005) की धारा 9 की उप-धारा (1) के अंतर्गत निर्मित अनुसूची में संशोधन किया जाएगा, जिसके अनुसार निजी विश्वविद्यालय भारती विश्वविद्यालय की स्थापना होगी, जिसका मुख्यालय ग्राम-चंद्रखुरी, जिला-दुर्ग तथा क्षेत्राधिकार छत्तीसगढ़ होगा। यह विधेयक छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा 29 जुलाई 2021 को सर्वसम्मति से पारित किया गया था।

श्रीमती शालू जिंदल ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलाधिपति नियुक्त

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने श्रीमती शालू जिंदल को ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ का कुलाधिपति नियुक्ति का अनुमोदन किया। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 की धारा 16 (1) के तहत की गई है।

राज्यपाल ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज श्री शंकराचार्य मठ बोरियाकला में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और रूद्राभिषेक किया। साथ ही कोरोना से जल्द मुक्त होने ,अच्छी खेती और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

Exit mobile version