Site icon Samagra Bharat News website

फिर बढ़ गए हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम, यहां जानें नया रेट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18अगस्त। पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। अब बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के बाद अब दिल्ली में घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 859.5 रुपये हो गया है। बता दें कि एलपीजी की नई कीमत सोमवार की रात से ही लागू हो गई है।
बढ़ी हुई कीमत के बाद कोलकाता में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर अब 886 रुपये में, मुंबई में 859.5 रुपये में और लखनऊ में 897.5 रुपये का हो गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की ही तरह 19 किलो के कॉमर्श‍ियल सिलेंडर का दाम मे भी 68 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में अब कॉमर्श‍ियल सिलेंडर का दाम बढ़कर 1618 रुपये हो गया है।

पांच महीने में 80 रुपये बढ़ी है गैस सिलेंडर की कीमत

इस साल फरवरी से अब तक रसोई गैस की कीमतों में प्रति सिलेंडर 80.50 रुपये का इजाफा हो चुका है। फरवरी में रसोई गैस की कीमतों में दो बार बढ़ोत्तरी हुई थी। पहले कीमत 831.50 रुपये हुई, फिर 15 फरवरी को नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 831.50 रुपये थी। 25 फरवरी को सिलेंडर की कीमतों में फिर इजाफा हुआ. तब कीमत 856.50 रुपये हो गई।

Exit mobile version