Site icon Samagra Bharat News website

यूपी के प्राइमरी टीचर्स अब मनचाही करा सकते हैं ट्रांसफर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 18अगस्त। यूपी के प्राइमरी स्कूलों में टीचर्स के ट्रांसफर को लेकर राज्य सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया गया है जिसके मुताबिक अब राज्य में साल भर टीचर्स का ट्रांसफर हो सकेगा। बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में इस बात पर सहमती बनी कि दो चरणों में ट्रांसफर होंगे. इसके लिए अगस्त महीने से आवेदन लिए जाएंगे।

बता दें कि हाल ही में डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न कराई गई थी जिसके बाद पिछली सरकार ने इंट्रा जिला स्तर पर आपसी सहमती से ट्रांसफर किए थे। नियम के मुताबिक एक समान कैडर के टीचर्स आपसी सहमति से ट्रांसफर ले सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑफलाइन ही संपन्न होगी।

जिलों के भीतर पहले तो आवेदन के आधार पर ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके बाद खाली पड़े पदों के हिसाब से ट्रांसफर किया जाएगा। खास परिस्थिति में सीए और विभागीय मंत्री की अनुमति के बाद भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

Exit mobile version