Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू कश्मीर के पंपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 पुलिसकर्मी घायल

समग्र समाचार सेवा
जम्मू कश्मीर, 20अगस्त। जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा के पंपोर इलाके में शुक्रवार के दिन सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। हालांकि मारे गए आतंकी की अबतक पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि गुरुवार के दिन श्रीनगर के सराफ कदल इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर 2 ग्रेनेड फेके थे. इसमें 2 पुलिसकर्मियों समेत कुल 3 लोग घायल हो गए थे।

गुरुवार के ही दिन जम्मू कश्मीर स्थित राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. इस एनकाउंटर में भारतीय सेना के एक JCO वीरगति को प्राप्त हुए. आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षबलों द्वारा इस इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां दागनी शुरू कर दी इसके बाद सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया. इसी इलाके में 6 अगस्त के दिन सुरक्षाबलों द्वारा 2 आतंकियों को मार गिराया गया था।

Exit mobile version