Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत गंभीर, देखने पहुंचे सीएम योगी

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 20अगस्त। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत एक फिर से बिगड़ चुकी है। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने शुक्रवार को जानकारी दी कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया। उन्हें डायलिसिस पर रखा गया है। वहीं, दिल्ली से लौटने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधे अस्पताल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल जाना। सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल जाते रहते हैं। बीते दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनसे मुलाकात की और हालचाल जाना था।

यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह को 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के ‘डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान’ में भर्ती कराया गया था। संस्थान के अनुसार, 3 जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version