Site icon Samagra Bharat News website

ट्रिपल तलाक केस में गिरफ्तार हुए पूर्व मंत्री चौधरी बशीर, बीबी नगमा ने प्रशासन को कहा- शुक्रिया

समग्र समाचार सेवा
आगरा, 20अगस्त। छठवीं शादी को लेकर सुर्खियों में आए यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को कल गुरुवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश के आगरा में तीन तलाक मामले में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि इससे पहले बशीर ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में याचिका दाखिल की थी खारिज कर दी गई। मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद से ही पूर्व मंत्री फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

गौरतलब है कि चौधरी बशीर बसपा सरकार में मंत्री रहे हैं। ताजगंज के गोबर चौकी स्थित करीम नगर निवासी नगमा ने पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ 31 जुलाई को मंटोला थाने में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया था। नगमा के मुताबिक, उनका निकाह 11 नवंबर 2012 को चौधरी बशीर से हुआ था, उनके दो बेटे हैं और बशीर बार उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीडऩ कर रहे हैं। नगमा ने बताया कि इसके खिलाफ वह तीन साल से मायके में रहकर कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

पीड़ित महिला के अनुसार, 23 जुलाई को चौधरी बशीर के छठवां निकाह करने की जानकारी मिली और जब वह ससुराल गईं तो पूर्व मंत्री ने उसके साथ गाली-गलौज की और तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। नगमा ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की तब पूर्व मंत्री के खिलाफ मंटोला थाने में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद से ही पूर्व मंत्री फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. मंत्री ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, अपर जिला जज प्रथम सुधीर कुमार ने आरोपित द्वारा प्रस्तुत अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज करने के आदेश दिए।

Exit mobile version