Site icon Samagra Bharat News website

हिमाचल में महंगाई की मार, डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर तो 25 रुपये महंगा सिलेंडर

समग्र समाचार सेवा
शिमला, 20अगस्त। हिमाचल प्रदेश में महंगाई की मार लगातार लोगों पर पड़ रही है। एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं और घरेलू एलपीजी सिलिंडर 25 रुपये महंगा हो गया है। गैस कंपनियों ने बुधवार को दामों में बढ़ोतरी की है। अब आइस माह घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 956.50 रुपये चुकाने होंगे. इसमें वितरण शुल्क के 52.50 रुपये शामिल हैं. वहीं, 31 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते वापस मिलेगी. बता दें कि जहां घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम पांच रुपये कम हुए हैं. इस माह उपभोक्ताओं को 1773 रुपये में व्यावसायिक सिलेंडर मिलेगा. इसमें वितरण शुल्क 59 रुपये शामिल हैं. इस माह पहली तारीख को घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम नहीं बढ़े थे. लेकिन व्यावसायिक सिलिंडरों के दामों में 73 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.अब एक बार फिर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं, जिससे लोगों की कमर टूट रही है।

Exit mobile version