Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया उइके को ‘‘आल इंडिया वूमन्स सर्वे कोविड-19 सिचुएशन-2020’’ पुस्तक भेंट की

समग्र समाचार सेवा

रायपुर, 20अगस्त। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में राष्ट्र सेविका समिति छत्तीसगढ़ प्रांत के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्रीमती मीना नसीने के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी भेंट की और राखी भी बांधी। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को ‘‘आल इंडिया वूमन्स सर्वे कोविड-19 सिचुएशन-2020’’ पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर श्रीमती तृप्ति शर्मा, श्रीमती प्राची पाटिल, श्रीमती प्राजक्ता देशमुख एवं श्रीमती प्राची उपासने उपस्थित थीं।

राज्यपाल को महिला स्वसहायता समूहों ने राखी भेंट की
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में दुर्ग जिले की ग्राम कुकरेल की नवज्योति स्वसहायता समूह तथा ग्राम-उमरकोटी की रिद्धि सिद्धि स्वसहायता समूह की महिलाओं ने भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को समूह द्वारा बनाई गई राखी भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है। इस कार्य से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़िए।

राज्यपाल को जनजातियों पर आधारित पुस्तकें भेंट की गईं
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में सामान्य प्रशासन विभाग तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर आधारित पुस्तकें भेंट की।
इस अवसर पर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग की संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी भी उपस्थित थीं।

 

 

Exit mobile version