Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना संक्रमण से रिकवर होने के दो महीने बढ़ रही TB मरीजों की संख्या- रिसर्च

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 अगस्त। वैश्विक महामारी कोरोना से वैसे ही सारी दुनिया जुंझ रही है और ऐसे में कोरोना के नए- नए वेरियंट के कारण देश में तहलका मचा हुआ है। अब कोरोना से ठीक होनें वाले मरीजों में एक औऱ बात सामने आ रही है कि सांस से जुड़ी इस बीमारी से ठीक होने के बाद लोग टीबी के चपेट में भी तेजी से आ रहे है। कोविड-19 से रिकवर हो चुके लोगों में कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। नई रिसर्च और जानकारी बताती है कि TB के मरीज भी बढ़ रहे हैं।

कर्नाटक में ऐसे 24 मरीजों की पहचान की गई है, जिन्हें कोविड-19 हुआ था और रिकवरी के बाद TB का इन्फेक्शन मिला है। कर्नाटक देश का पहला राज्य है जहां कोविड-19 से रिकवर हुए 28 लाख लोगों का डोर-टु-डोर सर्वे कर TB टेस्ट किया जा रहा है।

यह मामला सिर्फ कर्नाटक का नहीं है, बल्कि देशभर में कोविड-19 से रिकवर हुए लोगों में TB होने के केस सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि इनकी संख्या 10%-15% हो सकती है।
TB का पता जल्दी लगाने के लिए स्क्रीनिंग कैम्पेन शुरू किया है। इससे मरीजों में TB का पता जल्दी लगेगा और ट्रीटमेंट जल्दी हो सकेगा। ये मरीज दो महीने पहले कोविड-19 से रिकवर हुए थे। पिछले 15 दिन में ही उनमें TB डिटेक्ट हुआ है। राज्य में चल रहे कैम्पेन में 80 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें 28 लाख लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं और बाकी उनके परिजन हैं। केरल ने भी ऐसा ही सर्वे किया है, पर वह टेलीफोनिक था, डोर-टु-डोर नहीं।जहां तक देश में TB के नए केसेस की बात है, इससे जुड़ी जानकारी हेल्थ मिनिस्ट्री ने लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान दी है। इसके मुताबिक जनवरी से दिसंबर तक 2020 में 18 लाख TB केस रिपोर्ट हुए हैं, जो 2019 में मिले 24 लाख के मुकाबले 25% कम हैं।

Exit mobile version