Site icon Samagra Bharat News website

कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं भुल कर भी ना करें ये काम, जानें कैसे रखे उपवास

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24अगस्त। कजरी तीज को कजली तीज, बूढ़ी तीज, सातूड़ा तीज आदि नामों से भी पुकारा जाता है। इस साल कजरी तीज 25 अगस्त 2021 को मनाई जाएगी। इस मौके पर विवाहित महिलाएं अपने पत‍ि की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. कई महिलाएं तो पूरा दिन निर्जल रहकर उपवास करती हैं. इस दिन मां पार्वती की पूजा की जाती है। सुहागन स्त्रियां इस व्रत को अखंड सौभाग्यवती रहने के लिए तो वहीं कुंवारी कन्या इस व्रत को एक अच्छे और सुयोग्य पति की प्राप्ति के लिए करती हैं।

कजरी तीज पर महिलाएं भुल कर भी ना करें ये काम-

– कजरी तीज के दिन विवाहित महिलाओं को सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.
– इस दिन महिलाएं पूरा श्रंगार करें.
– इस दिन महिलाओं को अन्न और जल ग्रहण नहीं करना चाहिए. यह व्रत निर्जला रहकर किया जाता है.
– कजरी तीज के दिन पति से झगड़ा ना करें और ना ही कोई अपशब्द बोलें.
– इस दिन पति से अच्छे से बात करें और दूरी बनाकर ना रहें.
– इस दिन सुहागिन महिलाओं को हाथों पर महेंदी लगानी चाहिए. यह काफी शुभ होता है.
– इस दिन हाथों में चुड़ियां पहनें. खाली हाथ रखना काफी अशुभ माना जाता है.

Exit mobile version