Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली: अस्पताल जाते समय ही रास्तें में महिला ने पुलिस पीसीआर वैन में बच्चे को दिया जन्म

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25अगस्त। जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाली पुलिस ने एक बार कुछ ऐसा कर दिखाया जो वाकई तारीफ के लायक है। दिल्ली पुलिस ने ना ही सिर्फ प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की मदद की है बल्कि दोनों को सुरक्षित अस्पताल भी पहुंचाया।
महिला के पति ने पुलिस से मदद मांगी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी। मगर उसने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में मंगलवार सुबह गर्भवती महिला ने पीसीआर वैन में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस के अनुसार, उन्हें माता डेयरी क्षेत्र के एक व्यक्ति का फोन आया जिसमें उसने अपनी गर्भवती पत्नी के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता मांगी थी। उसने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने की जानकारी दी थी।
इसके बाद पीसीआर मोबाइल पेट्रोलिंग वैन जिसमें एएसआई लायक सिंह और हेड कांस्टेबल महेश शामिल थे, मौके पर पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल जाते समय महिला ने पुलिस स्टाफ की मदद से बच्चे को जन्म दिया। बाद में मां और उनके बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

Exit mobile version