Site icon Samagra Bharat News website

राजस्थान: बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ IAF का मिग-21, पायलट सुरक्षित

समग्र समाचार सेवा
बाड़मेर, 25अगस्त। राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक बूरी खबर सामने आई है। बता दें कि यहां भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में किसी भी पायलट को किसी भी क्षति होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। सैन्य प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना का मिग-21 बुधवार शाम राजस्थान के बाड़मेर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पायलट ने खुद को सुरक्षित तरीके से विमान से ‘इजेक्ट’ कर लिया।

प्रवक्ता के अनुसार यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के अनुसार विमान भूरटिया गांव के पास गिरा. उन्होंने कहा कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

Exit mobile version