Site icon Samagra Bharat News website

अनलॉक 6: बिहार सरकार का फैसला, राज्य में खुलेंगी सभी दुकानें, जानें कहां किसे मिली कितनी छुट

समग्र समाचार सेवा
पटना, 25अगस्त। बिहार सरकार ने राज्य में अनलॉक 6 को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है जिसके बाद नए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए है। नए आदेश के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति में कमी को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग माल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेगे।
सीएम नीतीश कुमार ने स्वयं इस बात की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।

सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान तथा विद्यालय (पहली से बारहवीं कक्षा तक) के साथ साथ कोंचिग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेगे. राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित की जा सकेंगी। 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान आंगतुको के साथ खुल सकेगे।
इसके साथ ही सीएम नीतीश ने तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सभी बिहारवासियों को कोविड के सभी नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

Exit mobile version