समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अगस्त। दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को कल यानि गुरूवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक गजट अधिसूचना भी जारी किया गया है जिसके अनुसार, कुलजीत सिंह चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेव को एनडीएमसी का सदस्य नामित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, उपाध्याय एनडीएमसी के नए उपाध्यक्ष होंगे।
गौरतलब है कि सतीश उपाध्याय जुलाई 2014 से नवंबर 2016 तक भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष थे। इसके अलावा 2010-12 तक दिल्ली भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष रहे थे व 2009-10 तक सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।
एनडीएमसी सदस्यों के रूप में कुलजीत सिंह चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेव के नामों की धोषणा की गई है।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय बने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के नए उपाध्यक्ष, 3 सदस्य भी नामित

New Delhi: Delhi BJP chief Satish Upadhyay addresses a press conference in New Delhi on Nov 11, 2016. (Photo: IANS)
