Site icon Samagra Bharat News website

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित बने पंजाब के नए राज्यपाल

समग्र समाचार सेवा
चंढ़ीगढ़, 27अगस्त। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को नई जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पंजाब के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया। इन सब जिम्मेदारियों के साथ पुरोहित को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पुरोहित पंजाब में स्थायी व्यवस्था होने तक राज्यपाल का कामकाज देखेंगे। अभी तक पंजाब में वीपी सिंह बदनौर राज्यपाल हैं।

बता दें, पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक का कार्यकाल 22 अगस्त को पूरा हो गया था। पंजाब के राज्यपाल की चंडीगढ़ में अहम भूमिका होती है, क्योंकि वह चंडीगढ़ के प्रशासक भी होते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ में हो रहे विकास कार्यों को लेकर प्रशासन सीधे-सीधे भूमिका में होते हैं। अपने कार्यकाल के अंतिम समय में वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ में कई योजनाएं दी। उन्होंने चंडीगढ़ में पहली इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत भी की।

 

Exit mobile version