Site icon Samagra Bharat News website

राहुल गांधी से हरीश रावत ने की मुलाकात, जल्द ही सिद्धू- कैप्‍टन के बीच दूरियों का कम करने जाएंगे पंजाब

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अगस्त। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के बीच चल रही सियासी जंग को लेकर आज प्रभारी महाससचिव हरीश रावत ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा-”मैंने उन्हें पंजाब की स्थिति की जानकारी दी, जिसकी जानकारी मैं पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष को दे चुका हूं। हमारे सब लोग चुनाव के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

राहुल गांधी से मिलने के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा, मैंने उन्हें (राहुल गांधी) पंजाब की स्थिति की जानकारी दी जिसकी जानकारी मैं पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष को दे चुका हूं. हमारे सब लोग चुनाव के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी से मुलाकात से पहले रावत ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद हरीश रावत ने कहा- मैंने अपनी बात उनके (सोनिया गांधी) सामने रख दी है, उनके मार्गदर्शन का अनुसरण होगा. बीजेपी अपना घर देखे, हम अपना घर संभालने के लिए सक्षम हैं।

Exit mobile version