Site icon Samagra Bharat News website

टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने रचा इतिहास, पैरालम्पिक खेलों के सेमीफाइनल में बनाई जगह

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अगस्त। टोक्यो पैरालंपिक से भारत के लिए 27 अगस्त को बड़ी खबर आई है। भाविना पटेल ने महिला टेबल टेनिस एकल क्लास 4 के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही देश के लिए पदक सुनिश्चित कर लिया। अहमदाबाद की 34 वर्षीय भाविना ने 2016 रियो पैरालम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता सर्बिया की बोरिसलावा पेरिच रांकोविच को सीधे गेमों में 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भाविना ने 19 मिनट तक चले मुकाबले में रांकोविच को 11-5,11-6, 11-7 से हराया।
भाविना पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पैरालंपिक खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. सेमीफाइनल में भाविना का सामना शनिवार को चीन की झांग मिआ से होगा।
भाविना को ग्रुप ए के मुकाबले में चीन की झोउ यिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद उन्होंने बेहतरीन तरीके से वापसी की और दो नॉकआउट मुकाबले जीतकर पदक पक्का किया। भाविना ने इससे पहले राउंड-16 में 23 मिनट तक चले मुकाबले में ब्राजील की जिओसी डी ओलिविएरिआ को 12-10, 13-11, 11-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी.

भाविना ने राउंड-16 में 23 मिनट तक चले मुकाबले में जिओसी को 12-10, 13-11, 11-6 से हराया. भाविना ने सर्विस से 19 अंक जीते, जबकि 13 अंक गंवाए थे।

Exit mobile version