Site icon Samagra Bharat News website

टोक्‍यो पैरालंपिक में भारतीय टेबल टेनिस स्‍टार भाविना पटेल ने जीता सिल्‍वर मेडल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29अगस्त। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल टोक्यो पैरालंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतने से चूक गई हैं। वीमंस सिंगल क्‍लास 4 के फाइनल मे चीनी खिलाड़ी झाउ यिंग के हाथों उन्‍हें 11-7, 11- 5, 11-6 के हार का सामना करना पड़ा। उन्‍होंने देश की झोली में ऐतिहासिक सिल्‍वर मेडल डाला है. इसी के साथ टोक्‍यो पैरालंपिक में भी टोक्‍यो ओलंपिक की ही तरह भारत का खाता सिल्‍वर मेडल के साथ खुला।
भाविना पटेल पैरालंपिक खेलों के इतिहास में भारत के लिए मेडल जीतने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। उनसे पहले दीपा मलिक इन खेलों में मेडल जीत चुकी है. दीपा मलिक ने 2016 में रियो पैरालंपिक में गोला फेंक में 4.61 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था। इससे पहले सेमीफाइनल में भाविना पटेल ने दुनिया की तीसरे नंबर की चीनी खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। भाविना ने सेमीफाइनल मुकाबला 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से जीता था।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पैरालंपिक खेल, टोक्यो में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “विलक्षण प्रतिभा की धनी भाविना पटेल ने इतिहास लिखा है! उन्होंने ऐतिहासिक रजत पदक जीता है। इसके लिए उन्हें बधाई। उनकी जीवन यात्रा प्रेरणादायी है और इससे खेल के प्रति ज्यादा युवा आकर्षित होंगे।

Exit mobile version