समग्र समाचार सेवा
खगौल, 30 अगस्त । रविवार को खेल दिवस के अवसर पर पटना जिला जूडो संघ के तत्वाधान में महिला कॉलेज खगौल के परिसर में पटना जिला जूडो चैंपियनशिप 2021-22 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दानापुर विधायक रीतलाल यादव के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विधायक रीतलाल का स्वागत विजय लाल यादव सचिव पटना जिला जूडो संघ एवं रजनीश रंजन संयुक्त सचिव पटना जिला जूडो संघ के द्वारा द्वार पर किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार न्यूज़ नेटवर्क की अहम भूमिका रही। वहीं मंच पर विधायक का स्वागत राम उदय सिंह संयुक्त सचिव भारतीय जूडो संघ के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को उनके विजय क्रम के अनुसार गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्राॅन्ज मेडल के साथ साथ खेल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पटना जिला जूडो संघ के इस टूर्नामेंट में सब जूनियर आयु वर्ग 12 से 15, 15 से 18, जूनियर में 15 वर्ष से 21 वर्ष एवं सीनियर में 21 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कैडेट में माइनस 50 किलो वर्ग में गोल्ड अविनाश रजक, सिल्वर में अमन, ब्रोंज में आदित्य सिंह और सेकंड में आदित्य कुमार को मिला।कैडेट माइनस 55 किलो में गोल्ड अमन, सिल्वर अंकित और ब्रोंज में रोहित और रवि को दिया गया। कैडेट 60 किलो वर्ग में गोल्ड अर्पण, सिल्वर नीतीश और ब्रोंज में सनी कुमार को दिया गया। कैडेट माइनस 66 किलो वर्ग में गोल्ड अर्णव राज,सिल्वर राहुल को दिया गया।कैडेट माइनस 73किलो वर्ग में गोल्ड चंद्रशेखर कुमार को दिया गया। कैडेट प्लस 90 किलो वर्ग में उज्ज्वल को गोल्ड दिया गया।