Site icon Samagra Bharat News website

अमेजन प्राइम पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी कियारा-सिद्धार्थ की शेरशाहं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31 अगस्त। 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) की बायोपिक शेरशाह ओटीटी पर जमकर धमाल मचा रही है और हर दिन एर इतिहास रच रही है। इस फ़िल्म की स्ट्रीमिंग करने वाले प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो ने इसकी व्यूअरशिप को लेकर जानकारी जारी की है, जिसके मुताबिक शेरशाह इस प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फ़िल्म बन गयी है।

प्राइम वीडियो द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार, शेरशाह को भारत में 4100 से अधिक शहरों और क़स्बों के ग्राहकों द्वारा स्ट्रीम किया गया, जबकि दुनियाभर में इसे 210 देशों और क्षेत्रों के सब्सक्राइबर्स ने स्ट्रीम किया। अमेज़न ने इस जानकारी के साथ दावा किया कि शेरशाह उनके प्लेटफॉर्म पर अब तक की सबसे अधिक देखी जाने वाली फ़िल्म है।

इस जानकारी को इंस्टाग्राम पर शेयर करके सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा- ”शेरशाह के लिए हमें जो प्यार और तारीफ़ मिल रही है, उससे हम आह्लादित हैं। इसे सबसे अधिक देखी जाने वाली फ़िल्म बनाने के लिए सभी का शुक्रिया.” वैसे, शेरशाह को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है और 8.9 रेटिंग के साथ इसे सबसे लोकप्रिय हिंदी फ़िल्म बताया जा रहा है।

Exit mobile version