Site icon Samagra Bharat News website

दिलीप कुमार की पत्नी व अभिनेत्री सायरा बानों की तबियत हुई खराब, ICU में किया गया शिफ्ट

Veteran actress of Hindi cinema and late actor Dilip Kumar's wife and actress Saira Banu's health suddenly deteriorated.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 1 सिंतबर। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी व अभिनेत्री सायरा बानो की तबियत अचानक खराब हो गई। ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल के बढ़ने की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
दिलीप कुमार की मौत के बाद से उनकी सेहत भी गिर गई थी। तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें तीन दिन पहले मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब खबर आ रही है कि सायरा बानो आईसीयू में भर्ती हैं।

सायरा बानो का इलाज चल रहा है. बॉलीवुड की गलियारों में इस खबर से सन्नाटा पसर गया है. लोग लगातार सायरा बानो के लिए दुआएं कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने पति दिलीप साहब को भी खोया है।

Exit mobile version