Site icon Samagra Bharat News website

बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 2 सिंतबर। बिग बॉस 14 के विनर और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 40 साल के थे। जानकारी के मुताबिक वे रात को दवाई लेकर सोए थे उसके बाद सुबह उठे नहीं। उनकी डेड बॉडी फिलहाल मुंबई के कूपर अस्पताल में हैं। अभी तक बॉडी का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।
सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ कर गए हैं।
बता दें, सिद्धार्थ और शहनाज गिल की जोड़ी को बिग बॉस में काफी पसंद किया गया था. जिसके बाद फैंस दोनों को सिद्धनाज़ बुलाने लगे थे. शो के बाद अक्सर दोनों साथ में नज़र आते थे और दोनों ने कई म्यूज़िक एल्बम में काम किया था।

ओटीटी प्लेटफॉर्म वूटने बिग बॉस ओटीटी शुरू होने से पहले सिडनाज़ पर एक स्पेशल फ़िल्म रिलीज़ की थी, जिसे सिलसिला सिडनाज़ का नाम दिया गया था।

Exit mobile version