Site icon Samagra Bharat News website

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 21 आईएएस अफसरों के हुए तबादलें

21 IAS officers were transferred in Bihar late on Thursday night. Many waiting officers have also been posted in this. Apart from this,

समग्र समाचार सेवा
पटना, 3 सितंबर। बिहार में गुरुवार देर रात 21 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। इसमें कई प्रतीक्षारत अफसरों को भी तैनाती दी गई है। इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अफसरों का भी तबादला किया है। जिन आईएएस का तबादला किया गया है उनमें शिवहर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विशाल राज को इसी पद पर मधुबनी भेजा गया है। लखीसराय के उप विकास आयुक्त अनिल कुमार का बेतिया में तबादला हुआ है। कटिहार के अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी मुजफ्फरपुर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गये हैं।
आरा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव नालंदा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गये हैं। दानापुर, पटना के अनुमंडल पदाधिकारी विनोद दूहन शिवहर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बने हैं। मधुबनी के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन गोपालगंज के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गये हैं।
पश्चिमी चंपारण के अनुमंडल पदाधिकारी शेखऱ आनंद को रोहतास का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। कैमूर के अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री अम्रिषा बैन्स को अरवल का विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक बनाया गया है। जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर को लखीसराय इसी पद पर भेजा गया है।

पटना सदर के अनुमंडल पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह को मधेपुरा का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। पश्चिम चंपारण के अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज श्रीमति साहिला को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर सहरसा भेजा गया है। जमुई की अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति प्रतिभा रानी को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर भागलपुर भेजा गया है।

सामान्य प्रशासन में प्रतीक्षारत अधिकारियों को तैनाती
सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतीक्षारत कई अधिकारियों को जिलों में तैनाती दी गई है। इनमें सौरभ सुमन यादव को मोतिहारी का अनुमंडल पदाधिकारी सदर बनाया गया है। सुश्री प्रीति को अनुमंडल पदाधिकारी बांका के पद पर भेजा गया है। सुश्री खुशबू गुप्ता को अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर मुंगेर के पद पर भेजा गया है। नवीन कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर के पद पर भेजा गया है।
प्रतीक्षारत यतेंद्र कुमार पाल को अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर नवगछिया भागलपुर भेजा गया है। विक्रम विरकर को अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर दानापुर पटना बनाया गया है। सुश्री प्रियंका रानी अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर विक्रमगंज रोहतास भेजा गया है। दीपक कुमार मिश्रा अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर बगहा पश्चिम चंपारण भेजा गया है। स्पर्श गुप्ता को अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर दरभंगा सदर भेजा गया है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अधिकारियों को को नई जिम्मेदारी दी गई। 10 डीडीसी और 47 एसडीओ बदले गए हैं।

Exit mobile version