Site icon Samagra Bharat News website

भारत सरकार के पूर्व नौकरशाह और  नेक्स जेन एनर्जिया लिमिटेड के एम.डी एपी पाठक ने बिहार के उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात  

Today, former bureaucrat, Government of India and MD of Nex Gen Energia, AP Pathak, met the Deputy Chief Minister of Bihar,

समग्र समाचार सेवा

पटना, 3 सिंतबर। आज भूतपूर्व नौकरशाह ,भारत सरकार और नेक्स जेन एनेर्जिया के एमडी एपी पाठक ने  पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद  से मिलकर पत्र दिया। जिसपर विचार कर सहयोग करने का वादा उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद  ने दिया है।नेक्स जेन एनर्जिया लिमिटेड ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में काम करती है।  नेक्स जेन एनर्जिया वेस्ट मैनेजमेंट से डीजल  ,बायो वेस्ट ,गोबर,पराली और तरह तरह के जैविक कचरे से कंप्रेस्ड गैस (सीएनजी) बनाती है फिर सीएनजी एवं डीज़ल पंप लगा कर लोगो को सेवाएं देती है।साथ ही इससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है और प्राकृतिक ऊर्जा पर आत्मनिर्भरता बढ़ती है।

कंपनी बिहार सरकार के बीच एमओयू करने का बात श्री पाठक और उप मुख्यमंत्री के बीच हुआ।

उप मुख्यमंत्री ने मुन्सिपल कार्पोरेशन और नेक्स जेन एनेर्जिया के बीच एमओयू कर कुड़ा उपलब्ध कराने की बात की हैं। इस बाबत जब श्री पाठक से पत्रकारों ने उनकी योजनाओं के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा मैं बिहार के हर ब्लॉक तक नेक्स जेन एनर्जिया की पहुँच बनाऊंगा।लोगो को इससे जोड़कर रोजगार सुलभ बनाऊंगा।साथ ही किसानों का भलाई करेंगे। कंपनी के बारे में बताते हुए श्री पाठक ने बताया कि हम इससे किसानो की मदद करेंगे।उनसे गोबर और पराली खरीदेंगे।व्यापारियों से सड़ी गली सब्जियां खरीदेंगे।और उससे कंप्रेस्ड गैस और डीजल तैयार कर लोगो को बेचेंगे,और पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा।

इसी बात के सिलसिले में आज श्री पाठक पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से उनके कक्ष में मिले।बताते चले कि श्री पाठक का ध्येय बिहार  का विकास ऑर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है,इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए श्री पाठक ने आज उप मुख्यमंत्री  से मुलाकात किया।  इस कंपनी के माध्यम से भी लोगों को रोजगार मिले यहीं श्री पाठक का ध्येय है।

Exit mobile version