Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक और रजत पदक विजेता को दी बधाई

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has congratulated shooter Manish Narwal on winning a gold medal at the ongoing Paralympic Games

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 सितंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निशानेबाज मनीष नरवाल को टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “टोक्यो पैरालिंपिक में गौरव जारी है। युवा और उत्कृष्ट प्रतिभावान मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। उन्हें बधाई। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने निशानेबाज सिंहराज अधाना को टोकियो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “सिंहराज अधाना ने एक बार फिर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखाया ! उन्होंने एक बार फिर से मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 प्रतिस्पर्धा में विजयी होने के साथ एक और पदक अपने नाम किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से भारत में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। उन्हें बधाई। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

Exit mobile version