Site icon Samagra Bharat News website

पास हुए चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री ने अंग्रेजी में प्राप्त किए 88 अंक

Haryana Board of School Education has declared the result of one-day examination of Secondary and Senior Secondary (Educational/Open School)

समग्र समाचार सेवा
चंढीगढ़, 5 सितबर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 18 अगस्त को आयोजित हुई सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) एक दिवसीय परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में 88 अंक प्राप्त किए हैं। बता दें कि 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में पास नहीं होने के कारण ओपी चौटाला का 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी रोक दिया गया था।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सैकेंडरी अतिरिक्त विषय, अंक सुधार व विशेष अवसर परीक्षा का परिणाम 84.80 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 3,697 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 3,135 उत्तीर्ण हुए व 562 परीक्षार्थी अनुतीर्ण रहे। इनमें से 2,196 छात्र थे जिसमें से 1,829 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 83.29 रही। 1,501 छात्राएं थी जिनमें से 1,306 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 87.01 रही।

उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकेंडरी अतिरिक्त विषय, अंक सुधार व विशेष अवसर परीक्षा का परिणाम 55.18 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 2,787 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 1,538 उत्तीर्ण हुए व 1,249 परीक्षार्थी अनुतीर्ण रहे। इसमें 2,523 छात्रों में से 1,364 छात्र पास हुए। इनकी पास प्रतिशतता 54.06 रही। 264 छात्राओं मे से 174 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 65.91 रही।

Exit mobile version