Site icon Samagra Bharat News website

यूपी के 24 जिलों हुए कोरोना मुक्त, वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी हुआ 7 करोड़ के पार

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 6 सितंबर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सुझ- बुझ के कारण राज्य के 24 जिले अब कोरोना मुक्त हो चुके है। यानि राज्य के इन जिलों अब एक भी कोरोना के मामलें नही है।
सर्वाधिक जनसंख्‍या वाला यूपी राज्य में कोविड के सक्रिय केस हो या फिर टेस्टिंग और वैक्सीनेशन, तीनों मामले में प्रदेश सरकार की ओर से समय पर लिए गए निर्णयों के कारण अब राज्य कोरोना को मात देने में सफल हो पाया है। सक्रिय केसों के मामलों में यूपी के हालात दूसरे राज्‍यों से काफी बेहतर हैं।
कोविड-19 की ताजा स्थिति के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के 24 जनपदों में एक्टिव केस शून्य पाए गये हैं. जनपद अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली और सीतापुर में आज कोविड-19 का एक भी मरीज शेष नहीं है. यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त है।
इतना ही नहीं 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया मरीज नहीं पाया गया है, जबकि मात्र 12 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए. अब प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 300 से भी कम रह गई है। आज प्रदेश में कोरोना के कुल 250 मरीज हैं। कोरोना की रिकवरी दर 98.7 फीसदी है. विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी रही।

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 07 करोड़ 69 लाख 93 हजार के पार हो चुका है। आंकड़ों के मुताबिक, तकरीबन 6 करोड़ 46 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

Exit mobile version