Site icon Samagra Bharat News website

देवों के देव महादेव त्रिलोकनाथ का घर बैठकर ऑनलाइन करें दर्शन

A temple of Mahadev, the god of gods, is in discussion these days. The reason is that this very ancient temple can now be visited online.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6सितंबर। देवों के देव महादेव का एक मंदिर इन दिनों चर्चा में है। वजह ये है बेहद प्राचीन इस मंदिर के अब ऑनलाइन दर्शन किए जा सकेंगे। वैसे भी कोरोना काल में देश कई मंदिरों में दर्शन के लिए रोक लगाई है। तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए भगवान के दर्शन घर से ही करना संभव है तो इससे अच्छी बात कुछ और हो ही नहीं सकती।

ये मंदिर है हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में. 10वीं सदी में स्थापित इस त्रिलोकनाथ मंदिर के अब बस एक क्लिक से दर्शन किए जा सकेंगे।
प्रशासन की ओर से ये जानकारी दी गई है. भक्त अब सुबह और शाम दोनों समय की आरती में ऑनलाइन भाग ले सकते हैं।

केलांग जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर यह मंदिर पश्चिमी हिमालय में चंद्रभागा घाटी में स्थित है. त्रिलोकनाथ मंदिर का प्राचीन नाम टुंडा विहार है।

हिंदू त्रिलोकनाथ देवता को भगवान शिव मानते हैं, जबकि बौद्ध देवता को आर्य अवलोकितेश्वर मानते हैं।

Exit mobile version