Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड: तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल ने कराया मुंडन, जानें क्या है मामला

Uttarakhand: Shri Krishnakant Kothiyal, president of Tirth Purohit Hakhkukdhari Mahapanchayat, got shaved, know what is the matter

समग्र समाचार सेवा
बदरीनाथ,6 सितंबर। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव पास आ रहा है वैसे वैसे अलग अलग राज्यों में कई गंभीर मामलें सामने आ रहे है। जनता राज्य सरकारों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने में पिछे नही हट रहे है। कुछ ऐसा ही हाल है उत्तराखंड में जहां देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा अब बढ़दता हुआ नजर आ रहा है। राज्य में पहले से धर्म रक्षक पुरोहितों नें चारधाम यात्रा शुरू करने और देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग की है जिसका समाधान अब तक नही निकल पाया है। अब ऐसे में उनका राज्य में विरोध करना उनका हक है। चारधाम यात्रा शुरू करने और देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग पर बदरीनाथ में चल रहा हक-हकूकधारियों का धरना रविवार को 16वें दिन भी जारी रहा। सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए रविवार को साकेत तिराहे पर चल रहे धरनास्थल पर चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल ने मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

स्थानीय लोगों ने एलान किया कि जब तक यात्रा का संचालन शुरू नहीं किया जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। बदरीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि चारधाम यात्रा का संचालन न होने से यात्रा पड़ावों से लेकर धामों तक लोगों की आजीविका ठप पड़ गई है।

उनका कहना है कि सभी पर्यटन स्थल खोल दिए गए हैं, लेकिन चारधाम यात्रा का संचालन रोका गया है, जो गलत है। वहीं, लाल बाबा आश्रम में मौनी बाबा का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। मौनी बाबा ने आक्रोश जताया कि देवस्थानम बोर्ड और सरकार की ओर से उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है. उन्होंने जल्द स्थानीय लोगों के साथ ही साधु-संतों को बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति देने की मांग उठाई।

Exit mobile version