Site icon Samagra Bharat News website

सीएम जयराम ठाकुर ने किया पुलिस विभाग की 79 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास

Chief Minister Jai Ram Thakur today inaugurated 10 projects of Police Department constructed at a cost of Rs.24 crore and Rs.55 crore

समग्र समाचार सेवा
शिमला, 7 सितंबर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा पुलिस विभाग की 24 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 10 परियोजनाओं के लोकार्पण तथा 55 करोड़ रूपये की लागत से 16 नई परियोजनाओं के शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 226.14 लाख रूपये की लागत से निर्मित आई.जी. उत्तरी क्षेत्र के भवन, जिला बिलासपुर में 88.50 लाख से पुलिस थाना सदर के चार आवासीय भवन, जिला हमीरपुर में 105.63 लाख से पुलिस थाना नादौन में चार आवासीय भवन, जिला हमीरपुर में 84.95 लाख से पुलिस थाना सुजानपुर में एक आवासीय भवन, सिरमौर के धौलाकुंआ में छठी भारतीय आरक्षित पुलिस वाहिनी की 714 लाख से निर्मित एक बैरक ब्लॉक और 380 लाख से लागत से निर्मित अत्याधुनिक शस्त्रागार भवन, जिला मण्डी की पुलिस चैकी रिवालसर में 149.16 लाख से निर्मित 6 आवासीय भवन, बद्दी के अन्तर्गत पुलिस लाइन किशनपुरा में 331.89 लाख से निर्मित 12 आवास और 238.30 लाख से निर्मित 8 आवासीय भवनों तथा नालागढ़ के अन्तर्गत पुलिस थाना मानपुरा का लोकार्पण किया।

जय राम ठाकुर ने 614.93 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले महिला पुलिस थाना नाहन, 250.16 लाख से पुलिस अधीक्षक सोलन के आवास, 637.39 लाख से पहली भारतीय आरक्षित वाहिनी वनगढ़ के मोटर ट्रांसपोर्ट सैक्शन, 199.12 लाख से सीआईडी शिमला के तहत स्वान एवं संचालक के 6 आवासीय भवन, पुलिस मुख्यालय में 198.52 लाख से बनने वाले 6 आवासीय भवनों तथा 224.73 लाख से बनने वाले अन्य 6 आवासीय भवनों, 133.10 लाख से कांगड़ा स्थित सीआईडी के तहत स्वान एवं संचालक के दो आवासीय भवनों, जिला चम्बा के संघाणी में 217.98 लाख से पुलिस चैकी भवन, पीटीसी डरोह में 502.22 लाख से 12 आवास, 187.22 लाख से पुलिस लाइन हमीरपुर में सीआईडी के लिए दो आवासीय भवनों, 485 लाख से चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबैरी के बहुद्देशीय हाल, पीटीसी में 181.67 लाख से स्वीमिंग पूल, चम्बा जिला के किलाड़ में 180.95 लाख से बनने वाले पुलिस थाना के चार आवासीय भवनों, जिला सोलन के कुनिहार में 459.41 लाख से पुलिस थाना भवन, 489.13 लाख से बनने वाले पुलिस थाना भवन दाड़लाघाट और जिला बिलासपुर के घुमारवीं में 481.76 लाखसे पुलिस थाना भवन के शिलान्यास किए। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पुलिस के जवानों ने कोरोना संकट काल में बहुत ही सराहनीय भूमिका निभाई है।

Exit mobile version