Site icon Samagra Bharat News website

संघ के विभाग प्रचारक ने बचाई मुस्लिम महिला की जान!

In Vidisha, when a Muslim woman jumped into the Vetwa river from Rangai bridge with the intention of committing suicide, a Sangh program

नारद बघेली

समग्र समाचार सेवा

विदिशा, 7सितंबर। विदिशा में एक मुस्लिम महिला ने आत्महत्या करने की नीयत से जिस समय रंगाई पुल से वेतवा नदी में छलांग लगाई, उसी समय वहीं पर संघ का एक कार्यक्रम भी चल रहा था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री मुकेश जी त्यागी, रामपाल सिंह जी, अनिल जी व रवि जी ने यह दृष्य देख उफनती नदी में छलांग लगा दी। युवती को बचाकर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस सेवा कार्य की विदिशा नगर सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा है। इस मुस्लिम परिवार ने संघ के स्वयंसेवको का आभार जताते हुए साधुवाद ज्ञापित किया है।

यही तो संघ के संस्कार है। सेवा ही इसका आचरण है। सबका साथ-सबका विकास के साथ बिना किसी भेदभाव के सशक्त व खुशहाल भारत निर्माण ही संघ का संकल्प है।

Exit mobile version